Durga Puja Pics: नवमी के दिन पंडाल पर सालों बाद कैमरों में कैद हुईं पत्रलेखा, फैन्स को दिया सरप्राइज़

त्योहारों के समय बॉलीवुड भी पूरे जुनून में दिखाई देता है और वो सितारे भी नज़र आते हैं जो काफी समय से कैमरों से दूर रहते हैं। दुर्गा पूजा 2022 के मौके पर राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा भी दुर्गा पूजा पंडाल में दिखाई दीं। नॉर्थ बॉम्बे के दुर्गा पूजा पंडाल पर पत्रलेखा नवमी पूजा में शामिल होने पहुंची।
इस मौके पर पत्रलेखा ने कैमरों के लिए पोज़ भी दिया। वहीं वो रानी मुखर्जी और तनूजा के साथ तस्वीरें खिंचवाती भी नज़र आईं। पत्रलेखा, काफी मुश्किल से ही कैमरों में कैद होती हैं। या तो वो अपने किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त होती हैं।
पत्रलेखा और राजकुमार राव 2021 में शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी की तस्वीरें खास कारणों से वायरल हुई थीं। शादी के दौरान, पत्रलेखा ने अपने पति राजकुमार राव की मांग में भी सिंदूर भरा था जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। पत्रलेखा यूं तो कैमरों से दूर रहती हैं लेकिन दुर्गा पूजा में पहुंचकर कैमरों में कैद होकर उन्होंने सबको चौंका दिया।
पत्रलेखा, दुर्गा पूजा के मौके पर हरे रंग की प्यारी सी साड़ी में नज़र आईं। शादी के बाद वो अपनी तस्वीरों और वीडियो के लिए काफी वायरल हुई थीं। वहीं शादी के बाद, पत्रलेखा की एक तस्वीर शेयर करने के लिए राजकुमार राव को काफी ज़्यादा ट्रोल किया गया था। इस ट्रोल के बाद राजकुमार राव ने पत्रलेखा की तस्वीर भी डिलीट कर दी थी।
बात करें दुर्गा पूजा की तो बॉलीवुड इस समय ज़ोर शोर से नवरात्रि और दुर्गा पूजा का त्योहार मना रहे हैं। जहां स्टार्स लगातार, पंडाल के दर्शन करते दिखाई दे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ, उन्हें डांडिया खेलते भी देखा जा सकता है। कल, ज़्यादातर स्टार्स सिंदूर खेला का उत्सव खेलते दिख जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












