Dur e fishan ने होटल में की थी नमाज से जुड़ी इस चीज की चोरी, खुलासा होते ही हुईं बुरी तरह से ट्रोल

Dur e fishan prayer mat: पाकिस्तानी एक्ट्रेस दुर ए फिशन इस वक्त अपने नए ड्रामा सांवल यार पिया को लेकर चर्चा में हैं। पाकिस्तान से ज्यादा लोग उनके सीरियल्स में इंडिया में देखते हैं और यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है।
लेकिन इस वक्त वो किसी और बात को लेकर चर्चा में है जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है। उनका कहना है कि एक बार उन्होने होटल से एक चीज चुरा ली थी क्योंकि वो उनको काफी पसंद आई थी।
ये चीज सीधे सीधे नमाज से जुड़ी हुई है। अभिनेत्री के इस खुलासे के बाद लोग हैरान हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। जबकि नमाज की चीजों का चोरी से कोई लेना नहीं होना चाहिए।
जनमाज चुराई थी
दुर ए फिशन का कहना है कि उन्होने एक बार मशहूर होटल से नमाज़ की चटाई इसलिए ले ली थी क्योंकि वह बहुत पसंद आई थी क्योंकि वो बेहद सॉफ्ट थी। इस दौरान ये कैसी तेरी खुदगर्जी एक्ट्रेस एक इंटरव्यू में थीं और ये किस्सा साझा किया। हसीना ने उस घटना का जिक्र करते हुए काफी हंसी मजाक किया था। इस खुलासे के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनको लेकर बातें कर रहे हैं। इस वक्त पाकिस्तानी एक्ट्रेस में वो सबसे ज्यादा मशहूर है और लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। कई बार उनके बयान इतने अलग होते हैं कि लोग उनपर दंग रह जाते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
जनमाज चुराने वाली बात को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग मजाक कर रहे हैं तो कुछ ने इसको बेहद गलत बताया है। एक ने लिखा, ''मांग ही लेती बहन।'' एक ने लिखा, ''अगर हम करते तो जेल होती 6 साल की।'' एक ने लिखा, ''क्या इंसपिरेशनल कहानी है।'' एक ने लिखा, ''और फिर चटाई पर बैठ जाओ और माफ़ी मांगो...काश लोग अपने किए पर सोच पाते।'' एक ने लिखा, ''चोरी तो चोरी ही है, चाहे वह प्रार्थना की चटाई हो या कुछ और, कोई बहाना नहीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











