डंकर्क के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन आ रहे भारत..अमिताभ बच्चन हैं खुश
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि इंसेप्शन और द डार्क नाइट ट्राइलॉजी जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन इस साल मार्च में भारत आने वाले हैं।
75 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने कहा है कि "डंकर्क के डायरेक्टर जिन्होंने आर्ट फिल्मों को बनाने में महारथ हासिल किया है और इंसेप्शन और द डार्क नाइट जैसी मास्टरपीस फिल्में बना चुके हैं वो कोडक के एक सेंटर का सपोर्ट करने के लिए भारत आने वाले हैं।"

लगभग मार्च में कोडेक एक बार फिर अपना सेंटर मुंबई में खोलने जा रहा है। हॉलीवुड दोबारा रील की तरफ जा रहा है... है है अपनी अपनी डिजिटल फिल्म का क्या होगा। आपको बता दें, नोलन की यह पहली भारत यात्रा होगी।2014 में भी ऐसी खबरें आई थी कि डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन आईआईटी मुंबई के एक इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन ये खबर निराधार साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications