Dunki Vs Salaar- डंकी से भिड़ंत पर सालार डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'चाहे कोई सुपरस्टार हो या...'

dunki, salaar, prashanth neel

Salaar Vs Dunki- साल 2023 का क्रिसमस थोड़ा धमाकेदार होने वाला है। दरअसल एक साथ दो सुपरस्टार इस मौके पर क्लैश कर रहे हैं। हम बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी और प्रभास की फिल्म सालार की। ये दोनों फिल्म एक साथ रिलीज होकर बवाल करने वाली हैं।

इस भिड़ंत पर सालार के निर्देशक प्रशांत नील ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। उन्होने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "क्लैश कोई ऐसी चीज नहीं है जो कि आप चाहते हैँ। चाहे वो किसी सुपरस्टार के लिए हो या फिर किसी न्यूकमर के लिए।

लेकिन किसी के लिए भी अपनी डेट को किसी और के साथ बदलना एक बहुत ही अप्रिय स्थिति है। हम भी नहीं चाहेंगे कि कोई आगे बढ़े। हमारी तारीख तक जब हमने एक साल पहले इसकी घोषणा की थी। और हम यह भी नहीं करना चाहते थे।

लेकिन वह एक तार्किक निर्णय था जो केवल प्रोडक्शन के द्वारा लिया गया था।'' प्रशांत ने आगे कहा, "हम इससे डरते नहीं हैं कि एक और फिल्म इतनी बड़ी है। राजकुमारी हिरानी सर मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। मैं निश्चित रूप से डंकी देखने के लिए तैयार हूं।

इसलिए मैं यह समझता हूं।" प्रशांत नील का ये बयान खबरों का हिस्सा है। गौरतलब है कि पठान और जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, शाहरुख खान की डंकी से भी वैसी ही उम्मीदें की जा रही हैं। फैंस दिल थामे शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.. क्योंकि वो पहली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म से जुड़े हैं।

खास बात है कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का भी 100 प्रतिशत सक्सेस रिकॉर्ड है। आज तक उनकी हर फिल्में या तो सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर रही हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि उत्तर भारत में डंकी के सामने सालार कहीं नहीं टिकेगी। लेकिन साउथ में प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

भले प्रभास की पिछली कुछ फिल्में (साहो, राधे श्याम, आदिपुरुष) सुपरफ्लॉप रही हैं.. लेकिन वहां पहले दिन 'सालार' का पलड़ा भारी रहने के आसार हैं। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर कौन आग लगाता है।

More from Filmibeat

Read more about: dunki salaar prashanth neel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X