Dunki पर लगा पाइरेसी का ग्रहण, रिलीज होते ही इन वेबसाइट्स पर Leak हुई शाहरुख खान की फिल्म?

Dunki Leaked Online- शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर जिस तरह की दीवानगी है वो किसी से छिपी नहीं है। हालांकि ये खबर कबाब में हड्डी का काम करने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि रिलीज होते ही डंकी ऑनलाइन लीक हो गई।
लाख कोशिशों के बाद भी कुछ पाइरेसी वेबसाइट्स नहीं मानी हैं। खबरें हैं कि डंकी तमिलरॉकर्स और टेलीग्राम के कई चैनलों पर लीक कर दी गई है। खबर ये भी है कि अच्छे प्रिंट में शाहरुख खान की ये फिल्म टोरंट साइट पर उपलब्ध है।
इससे इतना तय है कि मेकर्स को काफी बड़ा सदमा लगने वाला है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म लीक होने से इसके बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर असर पड़ने की संभावना है। मेकर्स के द्वारा हालांकि इस खबर पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन एक तबका अब थिएटर्स तक नहीं पहुंचेगा ये भी तय है।
पाइरेसी वेबसाइट्स के खिलाफ कई नियम बने लेकिन किसी तरह का कोई लाभ नजर नहीं आ रहा है। वेबसाइट्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान इस पाइरेसी से कैसे निपटते हैं और उनकी फिल्म पर किस तरह का असर पड़ता है।
21 दिसंबर यानि आज सुबह 5.55 बजे रिलीज हुई फिल्म को लेकर लोग काफी पहले से एक्साइटेड थे और आज जो फैंस का हुजूम उमड़ा वो अनरियल था। लोग ढोल बजा रहे थे, पटाखे फोड़ रहे। कुछ फैंस तो सेंटा बनकर पहुंचे थे।
राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान पहली बार कोई फिल्म कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि फिल्म काफी शानदार बिजनेस करने वाली है। कल यानि 22 दिसंबर को सालार रिलीज हो जाएगी और देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म किस तरह का कलेक्शन करती है।


Click it and Unblock the Notifications