..................... माता वैष्णों देवी को लकी मान रहे हैं शाहरुख खान, डंकी से पहले चोरी छिपे फिर पहुंचे दरबार में.. Dunki- Shahrukh Khan is considering Mata Vaishno Devi as lucky, Reached again for blessings - Hindi Filmibeat

माता वैष्णों देवी को लकी मान रहे हैं शाहरुख खान, डंकी से पहले चोरी छिपे फिर पहुंचे दरबार में..

dunki, shahrukh khan

Shahrukh Khan Vaishno Devi Temple- किंग खान... शाहरुख खान के लिए साल 2023 करियर का बेस्ट साल रहा है। एक बार फिर से वो अपनी अगली फिल्म डंकी को लेकर खबरों में आ गए हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्मों से पहले शाहरुख खान ने वैष्णों देवी मंदिर जाकर माथा टेका है और सभी ब्लॉकबस्टर रही हैं।

अब फिर से वो डंकी की सफलता के लिए मां वैष्णों के दरबार में पहुंचे हैं। जी हां, शाहरुख खान इस दौरान अपना चेहरा छुपाकर पहुंचे थे। इसका कारण ये है कि लोग वहां शाहरुख खान को देखकर भगदड़ मचा सकते हैं।

शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ लोगों के बीच में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान इस साल तीसरी बार माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं।

इससे पहले, इस साल जनवरी में 'पठान' और सितंबर में 'जवान' की रिलीज से पहले भी वह वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। शाहरुख मां वैष्णो देवी को अपने लिए लकी मान रहे हैं। अब डंकी के लिए ये सफर शुभ होता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त था।

शाहरुख खान की दोनों फिल्में पठान और जवान एक्शन फिल्में थीं। लोगों का कहना है कि डंकी चलेगी लेकिन उतना कलेक्शन नहीं कर पाएगी जितना पठान और जवान ने किया है। अब होने क्या वाला है ये तो वक्त ही तय करेगा।

फिलहाल शाहरुख खान अपनी फिल्म की प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। पहली बार शाहरुख खान राजकुमार हिरानी के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म का प्रमोशन लगातार हो रहा है और देखने वाली बात होगी कि स्टार्टिंग कैसी होगी।

हालांकि इसमें कोई दो राय नही है कि राजकुमार हिरानी की फिल्मों की फैन फॉलोविंग अलग है। उन्होने 3 इडियट्स, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई और पीके जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

Read more about: dunki shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X