Dunki Schedule- शाहरुख खान ने 'सउदी अरब' को इसलिए कहा शुक्रिया, वायरल हो रहा है शानदार वीडियो!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्मों की शूटिंग लगातार चल रही है और वो तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल डंकी का सउदी शूटिंग शेड्यूल अब खत्म हो चुका है और इसको लेकर खुद किंग खान ने एक पोस्ट किया है और इसका ऐलान किया है। कुछ समय पहले इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर आई थी कि,
शाहरुख खान की डंकी पहली ऐसा फिल्म होगी जो कि सउदी अरब में शूट होगी। ये फिल्म जेद्दाह के आसपास शूट की जानी थी। इसके पहले किसी भी फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ है।
जी हां, अब शाहरुख खान ने एक वीडियो साझा किया है और इसमें आप पीछे का नजारा देख सकते हैं कि ये किसी सुनसान जगह पर शूट हुआ है जहां दूर दूर तक सिर्फ रेगिस्तान नजर आ रहा है।

कैप्शन लिखा
शाहरुख खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''साउदी अरब को शुक्रिया, टीम और उन सभी के लिए एक बहुत बड़ा शुक्रिया जिन्होंने डंकी के इस शूट शेड्यूल को इतना आसान बनाया।''

सउदी मंत्रालयों के लिए भी आभार प्रकट किया
इसके अलावा वो वीडियो में राजकुमार हिरानी समेत सउदी मंत्रालयों के लिए भी आभार प्रकट करते नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं
गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख खान तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं और कुछ समय पहले फिल्म के सेट से एक तस्वीर भी दोनों की लीक हो चुकी है।

राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार काम कर रहे
राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार काम कर रहे शाहरुख खान काफी खुश हैं और उनके साथ बेहतरीन समय बिता रहे हैं। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान डंकी के अलावा पठान और जवान को लेकर बिजी हैं।

पठान इस साल के शुरुआत में आने वाली है
पठान इस साल के शुरुआत में आने वाली है और जनवरी में फैंस को एक बड़ा तोहफा शाहरुख खान की तरफ से मिलने वाला है। हालांकि जवान को लेकर खबर है कि ये साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। फिल्म को अटली निर्देशित कर रहे हैं जो कि साउथ के शानदार निर्देशकों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











