..................... dunki release: shah rukh khan fans gather at gaiety galaxy theatre mumbai for celebration see video - Hindi Filmibeat

Video: फैंस के बीच शाहरुख खान की Dunki का क्रेज, फिल्म रिलीज होते ही थिएटर के बाहर किया सेलिब्रेशन

Dunki , shah rukh khan

Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को फिल्म पसंद आ रही हैं, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर तरफ शाहरुख खान के फैंस जश्न मना रहे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किंग खान के फैंस ने थिएटर के बाहर जमकर सेलिब्रेशन किया है।

डंकी के रिलीज पर फैंस का सेलिब्रेशन-

इन दिनों हर तरफ एक ही नाम है, वह है शाहरुख खान। साल 2023 में जवान और पठान के बाद उनकी तीसरी फिल्म डंकी सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद हर तरफ फिल्म को लेकर ही चर्चाएं हो रही हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर 'डंकी' के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की एक वीडियो शेयर की है, जो मुंबई के बांद्रा में स्थित थिएटर 'गेटी गैलेक्सी' की है। इस वीडियो में सुबह- सुबह फर्स्ट डे फर्स्ट शो से पहले शाह रुख खान का थिएटर के बाहर फैंस ने एक कई फीट ऊंचा कट आउट लगाया, जिस पर 'डंकी' लिखा हुआ था।

शाह रुख खान के फैंस ने उनके पोस्टर के साथ ही खूब धूम धड़ाका भी किया, जहां उन्होंने किंग खान 'डंकी' की रिलीज को एकदम सेलिब्रेशन के माहौल में बदल दिया। इस मौके पर मुंबई के इस थिएटर के बाहर फैंस डांस करते हुए भी नजर आए। सुबह-सुबह का भीड़ का ये नजारा देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान और तापसी की फिल्म डंकी-

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। की में शाह रुख खान के साथ पहली बार तापसी पन्नू की जोड़ी फैंस को देखने को मिली। विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने भी मूवी में अहम भूमिकाएं निभाई। डंकी को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज से एक हफ्ते पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। अब देखना होगा कि शाहरुख के लिए ये फिल्म क्या कमाल करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X