Dunki Release Date: 'डंकी' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब नहीं होगी शाहरुख खान और प्रभास के बीच टक्कर

Dunki Release Date: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी खबरों में थी क्योंकि फिल्म साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली थी। ऐसे में अब शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है और नई रिलीज डेट आ गई है।
शाहरुख खान की फिल्म की नई रिलीज डेट-
शाहरुख खान अपनी मचअवेटेड फिल्म डंकी को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. पिछले लंबे समय से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। वहीं अब फिल्म के रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है।
इस बात की जानकारी मशहूर क्रिटिक सुमित काडेल ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए यह घोषणा की है। फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनमेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें शाहरुख खान एक सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
वहीं पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ है कि 'एक सोल्जर अपना वादा कभी नहीं भूलता..' वहीं अब शाहरुख की 'डंकी' प्रभास की फिल्म 'सालार' के साथ क्लैश नहीं होगी। डंकी की नई रिलीज डेट से फैंस काफी खुश हैं क्योंकि इस फिल्म रिलीज का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सुपरस्टार की खास फिल्म डंकी-
शाहरुख खान की डंकी उनकी फिल्म 'जवान' और 'पठान' से बिल्कुल अलग होने वाली है। डंकी में किंग खान का एक्शन अवतार को देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें दर्शकों को एक ऐसी चीज दिखाई जाएगी, जो पहले किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिली। फिल्म की बात करें तो डंकी में शाहरुख खान के अलावा एक्ट्रेस तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे, वहीं खबरें हैं कि फिल्म में विक्की कौशल कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications