'डंकी' के सेट पर से लीक हुई PIC, तापसी पन्नू के आगे घुटनों पर बैठे दिखे शाहरुख खान

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं। फिल्म की शूटिंग जहां जोर-शोर से चल रही है वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी आए दिन लीक हो रही हैं। पहले एक वीडियो लीक होने के बाद अब एक नई तस्वीर भी लीक हुई है।

इस तस्वीर में शाहरुख खान रेड जैकेट में घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं तो तापसी पन्नू उनके बगल में खड़ी होकर मुस्कुरा रही हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स को पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी स्क्रीन पर जादू बिखेरेगी।

dunki-leaked-pic-shahrukh-khan-taapsee-pannu-starrer-movie-new-pic-leaked-from-london-set

पहली बार साथ दिखेंगे शाहरुख-तापसी

आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान और तापसी पन्नू पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। तापसी पन्नू वहीं, शाहरुख खान के साथ पहली बार काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने पहले भी कई बार शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

तापसी पन्नू हैं खुश

पीटीआई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, 'जब आपको शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलता है तो ये सुनहरा मौका होता है। वो भी अगर निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं। मैं उन्हें ये बताने का कोई मौका नहीं छोड़ती कि वो हमारे लिए कितने व्यक्तिगत हैं। उनसे मिलने से पहले भी उनका अब तक सफर बहुत व्यक्तिगत लगता था कि कैसे उन्होंने खुद शुरुआत की और पूरा साम्राज्य बनाया।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X