..................... Dunki Drop 4- शाहरुख खान ने रिलीज किया 'डंकी' का चौथा ट्रेलर, चार उल्लू दे पट्ठे करेंगे.. Dunki Drop 4- Shahrukh Khan's film 4rth Trailer out now, Dunki all set to release on 21 December - Hindi Filmibeat

Dunki Drop 4- शाहरुख खान ने रिलीज किया 'डंकी' का चौथा ट्रेलर, चार उल्लू दे पट्ठे करेंगे...

By Filmibeat Desk
dunki, trailer, shahrukh khan

Dunki: Drop 4- दर्शकों को इस साल की मच अवेटेड दिल को छू लेने वाली फिल्म को एक झलक दिखाती है। इस फिल्म को शानदार स्टोरी टेलर और निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा बनाया गया है।

फिल्म में सभी के दिल के धड़कन कहे जाने वाले शाहरुख खान नजर आने वाले और उनके साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आने वाले हैं।

आज डंकी ड्रॉप 4 रिलीज किया गया है, जो राजकुमार हिरानी की खूबसूरत दुनिया की एक खास झलक पेश करता है। ट्रेन में शाहरुख के साथ शुरुआत, आगे आने वाले रोमांच के लिए माहौल तैयार करती है। यह वीडियो बहुत ही प्यारे किरदारों को पेश करता है, जिनकी शुरुआत हार्डी के साथ होती है, जिसे शाहरुख़ ख़ान निभा रहे हैं।

वह पंजाब के एक खूबसूरत गाँव में पहुंचता है और मिलता है मनु, सुखी, बग्गू, और बल्ली जैसे एक ऊर्जावान दोस्तों के समूह से। उन सभी का एक जैसा सपना है, लंदन जाने का, बेहतर अवसरों की तलाश में, और अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए।

इस दिलचस्प कहानी में सभी अलग - अलग भावनाओं को एक फ्रेम में समेटा गया है, जो चार दोस्तों की अद्वितीय यात्रा का हिस्सा है। इस यात्रा में चुनौतियों और जीवन को बदल देने वाले अनुभवों से भरा है। राजकुमार हिरानी, ​​जो अपनी असाधारण कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं, प्रशंसकों को एक तूफानी यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं,

जिसकी शुरुआत शाहरुख खान के जन्मदिन पर डंकी ड्रॉप 1 से हुई, उसके बाद डंकी ड्रॉप 2 में अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज का टाइटल लुट पुट गया था। डंकी ड्रॉप 3 में सोनू निगम की आवाज में दिल को छू लेने वाले गाने 'निकले थे कभी हम घर से' के साथ हमारे दिल की धड़कनों को और बढ़ा दिया है,

यह एक इमोशनल कर देने वाली धुन है, जो घर वापसी की भावनाओं पर रोशनी डालता है। डंकी ड्रॉप 4, दोस्ती और प्यार की परतों को खूबसूरती से उजागर करता है जो दर्शकों को डंकी रूट के जरिए एक थ्रिलिंग सफर पर ले जाता है - वो रास्ता जिससे ये दोस्त अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

ट्रेलर का अंत एसआरके के ओल्डर अवतार की झलक के साथ होता है, जो हमें और ज्यादा जानने के लिए उत्सुक कर देता है। डंकी सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक शानदार अनुभव है, जो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ने का वादा करता है। तो डंकी के साथ भावनाओं की एक रोलरकोस्टर पर चलने के लिए तैयार हो जाइए - जहां आपके सपने उड़ान भरें, दोस्ती खिलेगी और फिल्म का जादू सामने आए।

इस दिसंबर डंकी आपके परिवार और प्रियजनों के साथ संजोने के लिए कुछ दिलकश यादें और प्यार के पलों का एक खूबसूरत मिश्रण पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, डंकी का निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा किया गया है। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Read more about: dunki trailer shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X