..................... Dunki Drop 2 shahrukh khan and taapsee pannu song lutt putt gaya release tomorrow - Hindi Filmibeat

Dunki Drop 2: फैंस का इंतजार खत्म! किसके प्यार में लुट पुट गए शाहरुख खान? अब होगा खुलासा

 taapsee pannu, shahrukh khan, Dunki

Dunki Drop 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह है। ऐसे में शाहरुख सोशल मीडिया पर नए नए अपडेट फिल्म को लेकर साझा कर रहे हैं। अब किंग खान ने बहुचर्चित फिल्म डंकी का नया पोस्टर तापसी पन्नू के साथ शेयर करके इसके नए गाने को लेकर जानकारी दी है।

डंकी ड्रॉप 2 में फिल्म का नया गाना-

दरअसल शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक इस गाने का नया पोस्ट शेयर किया है, जहां एक बार फिर उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

इस खास पोस्टर में शाहरुख खान फिल्म की हीरोइन तापसी पन्नू के साथ इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने गाने के लिरिक्स भी लिखे हैं।

कैप्शन में किंग खान लिखते हैं कि 'तेरे दिल में टेंट लगाऊंगा, तेरे इश्क में गोटे खाऊंगा... मैं तो गया, लूट पूट गया..।' इसके साथ ही ये जानकारी दी है कि इस फिल्म का ये शानदार रोमांटिक गाना कल रिलीज होगा।

गौरतलब है कि, मेकर्स ने फिल्म का पहला ड्राप जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला। वहीं सेंसर बोर्ड ने यू सर्टिफिकेट दिया है। खबरें हैं कि फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है।

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी-

मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। हमेशा ही सुपरहिट फिल्म देने वाले राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह है। आपको बता दे कि, फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म पूरी तरह से दोस्ती पर निर्भर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X