..................... Dunki Drop 1 Twitter Review In Hindi Shah Rukh Khan Vicky Kaushal And Taapsee Film On Dreams - Hindi Filmibeat

Dunki Drop 1 Twitter Review: शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर दर्शको ने दिए शानदार रिव्यू

Dunki Drop 1 Twitter Review

Dunki Drop 1 Twitter Review: बॉलीवुड शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने फिल्म का 'डंकी फर्स्ट ड्रॉप' वीडियो साझा कर दिया है। वीडियो देखकर पैंस काफी खुश हो गए हैं। अब ट्वीटर पर शाहरुख खान की फिल्म का वीडियो देखकर यूर्जस अपने अपने रिव्यू दे रहे हैं।

शाहरुख खान की फिल्म डंकी के रिव्यू-

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख स्टारर फिल्म के मेकर्स ने का 'डंकी फर्स्ट ड्रॉप' वीडियो साझा किया, जिसके जरिए मेकर्स ने फैंस को फिल्म की झलक दिखाई है। इस फर्स्ट ड्रॉप वीडियो को ट्विटर पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एक यूजर ने फिल्म के फर्स्ट ड्रॉप वीडियो की तारीफ करते हुए कहा, 'दिल को छू लेने वाली कहानी होगी। किंग खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों में राज करने को तैयार है।'

एक और फैन ने 'डंकी' की तारीफ करते हुए लिखा, 'डंकी बहुत उत्साह और मजेदार एहसास देता है। शाहरुख को फिर से नॉर्मल फिल्म में देखना ताजगी भरा है। पूरे वाइब्स को पसंद किया। लगता है हिरानी ने इस बार पूरी मेहनत की है।'

एक और यूजर ने 'डंकी' की तारीफ करते हुए कहा, 'हाल ही में बड़े पैमाने पर मसाला एक्शन फिल्मों की बहुत अधिक मात्रा हो गई है। मुझे खुशी है कि अब हमें डंकी जैसी नॉर्मल फिल्म मिल रही है, क्योंकि यह हिरानी की भावनाओं, हंसी और नाटक का मेल होगा और SRK के कूल अंदाज के साथ फैंस को स्क्रीन पर एक बड़ा तोहफा देखने को मिलेगा।'

इस तरह से कई सारे यूर्जस ट्वीटर पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जाहिर है कि इस फिल्म से भी दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं। गौरतलब है कि आज शाहरुख खान का जन्मदिन है, जन्मदिन के खास मौके पर ही एक्टर की फिल्म का वीडियो सामने आया है।

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी-

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी लंबे समय से खबरों में हैं। फिल्म की कहानी काफी अलग होने वाली है, जाहिर है कि राजकुमारी हिरानी हमेशा ही कुछ अलग और शानदार लेकर आते हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल , बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में है। फिल्म सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X