Shahrukh khan: एयरपोर्ट पर लाइन में लगकर सिक्यॉरिटी चेक कराते दिखे एक्टर, वीडियो हुआ वायरल

Shahrukh khan

Shahrukh khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान यूंही 'किंग खान' और 'बादशाह' नहीं कहलाते हैं। शाहरुख के फैंस से लेकर उनके साथ काम करने वाले कलाकार तक सब कहते हैं उनके अंदर बहुत कुछ खास है जो उनके किंग बनाता है। हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर फैंस शाहरुख की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनको उनके 'किंग' होने वाले बात सहमती जता रहे हैं।

शाहरुख खान का खास वीडियो-

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसी फिल्म और अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते एक्टर लगातार ट्रेवल कर रहे हैं। आए दिन शाहरुख को एयरपोर्ट पर भी देखा जाता है।

बीती रात भी देखा गया कि शाहरुख खान कही जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसको देखकर हजारों लाखों लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शाहरुख एयरपोर्ट अथॉरिटी की जांच टीम के पास पहुंचते हैं वह अपना पोसपोर्ट और डॉक्यूमेंट्स दिखाते हैं।

इस दौरान एक्टर के स्टाफ भी अथॉरिटी स्टाफ से डील करते दिख रहे हैं और तब तक शाहरुख धैर्य के साथ खड़े दिखते हैं जब तक वहां जांच का काम पूरा नहीं हो जाता। बस शाहरुख के इसी अंदाज पर लोग उनकी तारीफें किए बगैर नहीं रहे।

इस दौरान शाहरुख के लुक की बात करें तो, एयरपोर्ट पर एक्टर पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आए। लंबे बालों के लिए उन्होंने हेयरबैंड लगाया हुआ है जिसमें वह बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। उनके साथ उनकी सिक्यॉरिटी भी नजर आ रही थी।

सुपरस्टार शाहरुख खान का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल एक्टर की दो बड़ी फिल्में 'पठान' और 'जवान' रिलीज हुई। इस दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और इतिहास रचा। अब एक्टर की नई फिल्म 'डंकी' भी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नु और विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X