Dunki की दीवानगी के बीच 'हार्डी' बनकर पहुंचा फैन, लुक देखकर शाहरुख खान भी खा जाएंगे धोखा!

dunki, shahrukh khan

Dunki Fan Look Like Hardy- 21 दिसंबर की सुबह से ही लोग शाहरुख खान की फिल्म डंकी के लिए थिएटर्स में पहुंच गए थे। इस दौरान जो माहौल था वो किसी शादी से कम नहीं था। लोग नाच रहे थे, गा रहे थे, शाहरुख खान और डंकी के नाम के नारे लग रहे थे।

इस बीच कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो कि हैरान करने वाला था। ढोल की थाप पर नाचते लोगों के बीच शाहरुख खान का एक फैन नजर आया जो कि डंकी वाले लुक में ही वहां पहुंच गया था। डंकी के किरदार हार्डी के लिए शाहरुख खान ने जिस तरह का गेटअप किया है, फैन उसी लुक में नजर आ रहा था।

हाथों में माइक लेकर भीड़ को मैनेज करता ये फैन लोगों के बीच अब चर्चा का हिस्सा है। इसके अलावा एक नन्हा शाहरुख फैन भी नजर आया था जिसको कंधे पर बिठाकर एक शख्स डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस तरह के ढेरों वीडियोज सामने आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सुमित कडेल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ''डंकी फर्स्ट हाफ शानदार है.. अगर सेकेंड हाफ भी उतना ही अच्छा है तो बॉक्स ऑफिस पर इसे कोई नहीं रोक सकता.. ताली बजाने लायक पहला भाग !!

शाहहरुख खान, तापसी पन्नू और सहायक कलाकार बहुत अच्छे हैं.. विक्की कौशल शो चुराने वाला !! दूसरे हाफ की ओर प्रस्थान !!'' हालांकि कई ऐसे फैंस भी हैं जो कि फिल्म पूरी देख चुके हैं और लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं।

देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान का रिएक्शन कब आता है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म पहले दिन करीब 40 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।

Read more about: dunki shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X