सिनेमा हॉल से पहले कोर्ट पहुंचा 'दम मारो दम'

फिल्म के वितरकों को इससे कोई आपत्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अगर न्यायाधीश इसके लिए आदेश करेंगे तो फिल्म को न्यायालय में दिखाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि न्यायाधीश मोहित शाह और एससी धर्माधिकारी ने इस फिल्म के कुछ अंश देखे और अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल का दिन तय किया गया है।
न्यायाधीशों ने फिल्म का प्रोमो लैपटॉप पर देखा। फिल्म के वितरक फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यायालय से बाहर पत्रकारों को बताया कि फिल्म में शामिल किये गये आपत्तिजनक संवादों को हटा दिया गया है। न्यायालय में दाखिल हलफनामे में एफएसएसआइपीएल की अधिकारी दिना दुत्तानी ने याचिकाकर्ता पर आरोप लगाया है कि वह फिल्म के प्रदर्शन से पहले जानबूझ कर उन्हें परेशान कर रहे हैं


Click it and Unblock the Notifications











