डॉल्बी 7.1 पर पहली फिल्म होगी दम मारो दम

By Priya Srivastava

Dum Maro Dum
दीपिका के आयटम नंबर दम मारो दम से पहले से ही रोहन सिप्पी की फिल्म दम मारो दम बेहद चर्चे में है, और अब इसके सुर्खियों में आने की एक और खास वजह यह भी हो गयी है कि रोहन सिप्पी की यह फिल्म भारत की पहली ऐसी फिल्म होगी जो सरराउंड 7.1 डॉल्बी के साथ रिलीज होगी।

रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गयी यह फिल्म गोवा में शूट की गयी है और फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु। इस फिल्म में गोवा के बीचेज, साइड स्ट्रीट्स और गोवा के रेव्स भी दिखाई देंगे।

इस बारे में निर्देशक रोहन सिप्पी का मानना है कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि उनकी फिल्म दम मारो दम हिंदी सिनेमा जगत में तकनीकी रूप से एक नयी शुरुआत कर रही है। वैसे भी हिंदी सिनेमा में अब तकनीकी आधार पर कई बदलाव आ गये हैं। सबकुछ बदल रहा है। ऐसे में हमारी यह पहल बहुत रंग लायेगी। यह तय है। रोहन का मानना है कि यह फिल्म निर्देशकों में थ्रिल लायेगी।

साथ ही इसमें वास्तविकता का पुट कूट-कूट कर भरा है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है तो निश्चित तौर पर इसे सफलता मिलेगी ही। अभिषेक बच्चन ने इससे पहले कभी इतना बेहतरीन एक्शन नहीं किया होगा जिस तरह वह इस फिल्म में एक्शन करते नजर आयेंगे। डॉल्बी सरराउंड के साथ यह उन्हें और ऊंचाईयों पर ले जायेगा। दर्शकों को अपने पसंदीदा कलाकारों को इस रूप में देखने में अलग ही मजा आयेगा।

उन्होंने बताया है कि द डॉल्बी सरराउंड मिक्स फ्यूचर वक्र्स मीडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है। रोहन ने अपने साउंड डिजाइनर की बहुत तारीफ भी की। रोहन का मानना है कि इस तकनीक से उन निर्देशकों को बहुत योगदान मिलनेवाला है जो एक्शन और थ्रीलर फिल्में बनाने में रुचि रखते हैं। चूंकि इसका इफेक्ट किसी स्पेशल इफेक्ट्स से कम नहीं होता। डॉल्बी डिजिटल एक ऐसा तकनीक है जिसके माध्यम से साउंडट्रैक्स के स्पेटिअल डाइमेंशन किया जाता है और इससे ऑडियो डेफिनेशन की गुणवता बढ़ाई जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X