दम मारो दम से गोवा पर असर..
गोवा की टूरिज्म इंडस्ट्री को चिंता सता रही है कि रोहन सिप्पी की नई फिल्म दम मारो दम के कारण गोवा के पर्यटन पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल इस फिल्म में गोवा की वो तस्वीर दिखाई गई है जो अभी तक हिन्दी फिल्मों मे नहीं दिखाई गई।
दम मारो दम में गोवा के अपराध जगत, ड्रग्स और माफिया दिखाए गए है। राज्य के टूरिज्म एसोशिएसन के अध्यक्ष गौरीश धौंड़ का कहना है कि गोवा पहले ही डांवाडोल अर्थवयवस्था के दौर से गुजर रहा है। पिछले एक दो साल में यहां हुए अपराधों के कारण सुर्खियों में रहा जिसके कारण गोवा कि लोकप्रियता में गिरावट आई है।
दम मारो दम में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और राणा डग्गुबती दिखेंगे। इस फिल्म में दीपिका पर दम मारो दम भी गाना भी फिल्माया गया है।
More from Filmibeat
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन गोवा दम मारो दम दीपिका पादुकोण पर्यटन बिपाशा बसु bipasha basu deepika padukone dum maaro dum goa Tourism


Click it and Unblock the Notifications











