दम मारो दम का होगा दमदार प्रोमोशन

अब तक रोहन ने जितनी भी फिल्में बनाई हैं साड़ी फ्लॉप हुई हैं और अभिषेक भी लगातार फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए प्रोमोशन के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब तक उन्हें जिन भी सीरियल में मौका मिल रहा है वे प्रदर्शन के लिए जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि वे जल्द ही स्टार प्लस के शो मर्यादा में भी प्रोमोशन के लिए जायंगे और वह के स्टार कास्ट से मिलेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अभिषेक सीरियल बालिका वधु में आ चुके हैं। जब उनकी फिल्म रावण रिलीज होने वाली थी। सभी ने उस शो को बहुत एन्जॉय किया था। और अब बारी है शो मर्यादा की। चूँकि इनदिनों वे उनकी फिल्म खास असर नहीं कर पा रही। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें सबका साथ मिले और वे अधिक से अधिक नजर आयें। भले ही ये प्रोमोशन फंडे हों लेकिन इस बात से एक बात और भी स्पष्ट है कि सीरियल वालों की इसे चांदी हो ही जाती है और कम से कम एक दिन के लिए ही नहीं उन्हें टीआरपी तो मिल ही जरी है।
गौरतलब है कि शो मर्यादा के स्टार कास्ट ने अभिषेक बच्चन से मिलने का कोई भी मौका नहीं गवाया और बेहद खुश होकर सबने तय किया है कि सभी अभिषेक की फिल्म देखने जरूर जायेंगे और फिल्म को हिट कराने में उनका पूरा सहयोग करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











