दम लगा के हाइशा- क्रिटिक्स रिव्यू
आयुष्मान खुराना की फिल्म दम लगा के हाइशा की पब्लिसिटी में भले ही करोड़ों का पैसा ना खर्च किया गया हो और ना ही बड़े बड़े टीवी शो में दम लगा के हाइशा की कास्ट ने जाकर फिल्म का प्रमोशन किया हो लेकिन कहते हैं कि अगर फिल्म में दम हो तो फिर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चल ही जाती है। दम लगा के हाइशा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस इतनी बेहतरीन है कि ये फिल्म लोगो को काफी आकर्षित कर रही है।
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडंकर ने दम लगा के हाइशा में इतनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है कि दर्शक हैरान हैं। फिल्म के निर्देशन से लेकर फिल्म के संगीत तक में परफेक्शन है। छोटे बजट की फिल्म होने के बावजूद दम लगा के हाइशा में कोई भी कमी नहीं है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी भी बेहतरीन मिल रही है। तो आइये जानते हैं बॉलीवुड के क्रिटिक्स का क्या कहना है दम लगा के हाइशा के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











