Box Office- दम लगाके हाइशा ने पहले दिन कमाए 1.10 करोड़
आयुष्मान खुराना की दम लगाके हाइशा फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार व सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ ही भूमि ने मुख्य भूमिका निभाई है। भूमि की ये पहली फिल्म है और पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। लेकिन वहीं बॉक्स ऑफिस पर दम लगाके हाइशा की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं है।
दम लगाके हाइशा फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 1.10 करोड़ की कमाई की है। जिसके अनुसार दम लगाके हाइशा के बॉक्स ऑफिस पर कुछ सफल होने की उम्मीद नहीं नज़र आ रही है। लेकिन ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श का मानना है कि दम लगाके हाइशा फिल्म को शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को बेहतर रिस्पॉंस मिलने की उम्मीद है।
दम लगाके हाइशा फिल्म एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म है जिसकी कहानी प्रेम और संध्या के इर्द गिर्द घूमती है। दोनों की घरवालों द्वारा शादी करा दी जाती है और उसके बाद उनकी जिदंगी बहुत सारे पड़ावों से गुजरती है। इसदौरान दोनों किस तरह से इन परिस्थितियों का सामना करते हैं यही है फिल्म की कहानी।


Click it and Unblock the Notifications












