दुलकर सलमान के फैेंस के लिए बड़ी खबर, किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म का बनेंगे हिस्सा
दुलकर सलमान के फैेंस के लिए बड़ी खबर, किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म का बनेंगे हिस्सा
किच्चा सुदीप की अपकमिंग फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म विक्रांत रोणा ने पहले ही अपने शानदार ट्रेलर से सभी को चौंका दिया है और यह इस सीजन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट यह है कि मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान की वेफरेर फिल्म्स अब विक्रांत रोणा की डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर बन गई है।जहां सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स फिल्म को उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे, वहीं दुलकर सलमान का प्रोडक्शन हाउस वेफरेर फिल्म्स केरल में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन करेगा।
55 देशों में 15 भाषाओं में रिलीज होने वाली किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। यह 3डी फैंटेसी थ्रिलर भारतीय सिनेमा के लिए एक अहम मोड़ बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसा कि विक्रांत रोणा बहुत जल्द फिल्म की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है, निर्माता इसे सीजन की सबसे चर्चित फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

'विक्रांत रोणा' 28 जुलाई को दुनिया भर में 3डी में रिलीज होगी, जिसमें अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इसके साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं। इस फिल्म को जो उत्तर भारत में सलमान खान फिल्म्स, ज़ी स्टूडियोज और किच्चा क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं फिल्म को जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत, और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन के साथ सह-निर्मित किया है। फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा उत्तर भारत में ड्रिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











