दुलकर सलमान की पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'King Of Kotha' ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास

Dulquer Salmaan

Dulquer Salmaan: बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद दूसरी फिल्में आकर पिछले रिकॉर्ड तोड़ रही हैं और शानदार प्रर्दशन करके दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसी कड़ी में साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' आज रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंस बेहद शानदार है इसीलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुलकर अब इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।

दुलकर सलमान की फिल्म-

दुलकर सलमान की पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' आज यानी 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मलयालम संस्करण के लिए एडवांस बुकिंग के आंकड़े देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग बुधवार आधी रात तक 3 करोड़ रुपये थी। इसमें मलयालम में 2.67 करोड़ रुपये और तेलुगु और तमिल में 27 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की कमाई की है।

यह फिल्म हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज होगी, लेकिन इन दोनों डब के लिए कोई एडवांस बुकिंग नहीं की गई है। इसके साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि 'किंग ऑफ कोठा' मलयालम की दो सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्मों 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'ओडियान' को पीछे छोड़ देगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग ऑफ कोठा को पहले दिन 8 करोड़ की कमाई करनी चाहिए, जो मलयालम सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा। तेलुगु राज्यों में दुलकर की लोकप्रियता को देखते हुए कहा जा रहा है कि फिल्म की सफलता की उम्मीद जताई जा रही है।

किंग ऑफ कोठा के मुख्य कलाकार-

बता दें कि अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी 'किंग ऑफ कोठा' में ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म दुलकर सलमान की की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: king of kotha dulquer salmaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X