..................... 'दुल्हन' की झोली में आए सारे अवार्ड, Dulhan got lots of awards - Hindi Filmibeat

'दुल्हन' की झोली में आए सारे अवार्ड

By Staff

हाल ही में हुए टेली एवार्ड्स में सबकी सांसे थम गई जब जब ज़ी टी वी प्र प्रसारित होने वाले शो “बनूं मैंतेरी दुल्हन" को अधिक एवार्ड्स मिले. यह दूसरे शो के लिए भले ही ईर्ष्या का विषय हो मगर इस शो की पूरी टीम के लिए यह जश्न का माहौल था. पुरस्कार हमेशा से इस बात का सबूत रहे है कि दर्शकों की वे पसंद है. मगर फिर भी यह प्रश्न उठना लाजमी है कि आखिर ऐसी क्या बात है कि वे दर्शकों के इतने फेवरिट है ? साथ ही इतनी बडी खुशी पाकर वे कैसा महसूस कर रहे हैं ? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आइए आपके साथ हम भी इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं उन्हीं की ज़ुंबानी.

इस बारे में सबसे पहले हमने इस शो के नायक शरद से बात की जिन्होंने सागर की भूमिका में एक छोटे बच्चे की कल्पना को साकार किया. क्या वजह है कि आप सबके चहिते बने हुए हैं ? इस सवाल के जवाब में शरद कहते हैं "इस शो के सभी के फेवरिट होने की असली वजह उसकी कहानी है. मैं इसकी कहानी को शो की यू एस पी कहूंगा. जब यह कहानी मेरे पास आई थी तभी मुझे इस कहानी ने काफी छुआ था. जब यह शो आया था तब इसकी कहानी लोगों को काफी नई लगीं थी. इस शो की सफलता का श्रेय कहानी के साथ कास्ट और निर्देशक सभी को जाता है. दरअसल किसी भी शो की सफलता किसी एक से नहीं होती इसके लिए सभी महत्वपूर्ण हैं.“ज़ाहिर सी बात है इसके बाद हमनें भी आपकी तरह यह जानना चाहा कि उन्हें आखिर कैसा लग रहा है ? “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरे इस पहले शो को ढेर सारे टेली एवार्डस मिले. मुझे लग रहा है मेरी मेहनत सफल हुई. मगर यह मेरा पहला पडाव है अभी मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना है. मैं जानता हूं इसके लिए मुझे बॉलीवुड का हिस्सा बनना होगा. मैं उसके लिए भी प्रयासरत हूं. मैं चाहता हूं कि सत्यजीत रे के बाद मैं एक बार फिर ऑस्कर पुरस्कार जीतकर भारत में लाऊं.

जब से मैं मुंबई आया हूं मेरा सपना है कि मेरी पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ हो. हालांकि मेरी बातों पर सभी को हंसी आती है वे सभी मुझसे कहते है मुंबई आने के बाद सभी ऐसा ही सोचते हैं मगर यकीन मानिए मैं अपने सपनों को साकार करके रहूंगा. मुझे कई शॉर्ट फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री के ऑफर मिल रहे हैं मैं उन सभी को नकार रहा हूं क्योंकि मैं हार्ड कोर कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं.“ शरद ने खुश होते हुए कहा.

शरद के बाद हमनें उस शख्स से बात की जिन्होंने शो को इस मुकाम पर लाने में सबसे बडी भूमिका निभाई है. वह है इस शो की क्रिएटीव हैड निलिमा वाजपेयी. इस शो के फेवरिट होने की कहानी निलिमा ने अपने शब्दों में बताई साथ ही बताया कि वह कैसा हसूस कर रही हैं “सभी इस शो को काफी पसंद करते हैं इसका एक कारण है विद्या और सागर के साथ दर्शकों का गहरा जुडाव. वे उनसे इतने जुडे हुए हैं कि कहानी में ज़रा भी लडाई होती है तो इसके रेटिंग पर असर पडने लगता है. इन दोनों के अलावा शो के अन्य कलाकारों से भी दर्शकों का अटूट रिश्ता है. इस शो को अधिक टेली एवार्ड्स मिलने से हम काफी खुश हैं इससे हमारा उत्साह दुगुना हो गया है. हालांकि हमें ज़रा भी उम्मीद नहीं थी कि हमें इतने पुरस्कार मिलेंगे. लोगों ने हम पर इतना भरोसा दिखाया है तो हमारा भी यह फर्ज़ बनता है कि हम उन्हें और अच्छा दें. अब इस शो की कहानी और दिलचस्प होने वाली है.

इस शो के अलावा हम एक नए चैनल पर एक नया चैनल प्रसारित करने वाले हैं. इस शो की शूटिंग अगले साल फरवरी माह में शुरू हो जाएगी. इस शो की तरह यह भी महिलाओं को केन्द्र में रखकर सामाज की समस्या पर आधारित है. इसमें हमनें थोडी नाटकियता रखते हुए प्रेम कहानी का पुट भी दिया है.“ अगर आप यह सोच रहे हैं कि इनकी बातों में हम शो की नायिका दिव्यंका त्रिपाठी को भूल गए हैं तो आप गलत सोच रहे हैं. आखिर हम उन्हें कैसे भूल सकते हैं जिन्होंने न सिर्फ बेस्ट एक्ट्रेस बल्कि बेस्ट न्यू कमर का भी एवार्ड जीता है.

शो के फेवरिट होने का कारण दिव्यंका ने अपने शब्दों में बयां करते हुए कहा “इस शो के फेवरिट होने की असली वजह हमारी स्टोरी लाइन है. अन्य शो की तरह इसकी कहानी रुकी हुई नहीं है बल्कि आगे बढती रहती है. दूसरी बात करना चाहूंगी इसकी कास्टिंग ज़बर्दस्त है. इसके बाल कलाकार से लेकर इसके नौकरों ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है. साथ ही यह कहना चाहूंगी कि हम सभी कलाकारों के बीच गजब की केमिस्ट्री है. हम कभी लडते नहीं है. इस शो को सफलता दिलाने में कलाकारों के अलावा हमारी क्रिएटिव डाइरेक्टर निलिमा वाजपेयी का भी बहुत बडा हाथ है. उन्होंने हमें कलाकार न होते हुए जो किरदार दिया उसके लिए मैं उनके नज़रों की दाद देती हूं.“ साथ ही अपनी खुशी का इज़हार करते हुए दिव्यंका ने कहा “ज़ाहिर सी बात है एवार्ड्स मिलने से बहुत खुश हूं मगर उतनी ही डरी हुई भी हूं. मुझे लग रहा है अब मुझ पर अधिक ज़िम्मेदारी आ गई है. लोगों ने बेस्ट अदाकारा का पुरस्कार देकर जो मुझ पर विश्वास दिखाया है उस पर खरा उतरना अब ज़रूरी हो गया है. यह मेरा पहला एवार्ड है अभी मुझे लंबा सफर तय करना है. और उस जगह पर डंटे रहना मेरे लिए काफी मुश्किल है मगर मैं कोशिश करूंगी.“

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X