बीमारी की हालत में आलिया भट्ट अस्पताल में एडमिट, तीन शिफ्ट में वर्क प्रेशर के कारण तबीयत खराब !
कोरोना लॅाकडाउन के खत्म और अपने वेकेशन से वापस लौटने के बाद आलिया भट्ट कुछ दिन पहले काम पर लौटी हैं। आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं।
लेकिन कुछ दिन पहले सेट पर काम का अधिक दबाव होने के कारण आलिया भट्ट के अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट अपने थमे हुए सभी प्रोजेक्ट की शूटिंग का बकाया काम एक साथ करने की कोशिश कर रही हैं।

जिसके कारण जाहिर सी बात है कि उन पर काम का बोझ अधिक बढ़ गया है। ऐसे में काम के दबाव के कारण उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है। उन्हें इसके लिए अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications