दुबई की शहजादी शेख माहरा ने तलाक के बाद लॉन्च किया 'DIVORCE' परफ्यूम, लोग बोले- नाम सुनकर तो कोई...

Dubai s Princess Sheikha Mahra

Dubai's Princess Sheikha Mahra launched Divorce Perfume: यूएई के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेख माहरा अपने लाइफ स्टाइल की वजह से जमकर चर्चाओं में रहती हैं। शेख माहरा की शान ओ शौकत देख लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं, लेकिन इन दिनों तो शेख माहरा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि 17 जुलाई साल 2024 को शेख माहरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन माना अल मकतूम से तलाक की घोषणा कर दी थी। उनकी इस घोषणा ने लोगों को चौंका दिया था।

तलाक के बाद शेख माहरा ने लॉन्च किया परफ्यूम
शेख माहरा अपने तलाक की वजह से देश-दुनिया में चर्चाओं में आ गईं। वहीं हाल ही में शेख माहरा ने अपने ब्रांड Mahra M1 के तहत एक परफ्यूम लॉन्च किया है। बता दें कि इस परफ्यूम का नाम है। 'DIVORCE' हाल ही में शेख माहरा ने अपने परफ्यूम का टीजर जारी किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक काले रंग की बोतल है। जिसपर एक लोगो बना है साथ ही में परफ्यूम के नाम 'DIVORCE' शब्द को लिखा है।

परफ्यूम का नाम देख कंफ्यूज हुए लोग
30 वर्षीय राजकुमारी द्वारा लॉन्च किए गए इस परफ्यूम को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए। बता दें कि इस परफ्यूम को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसा नाम है समझ नहीं आ रहा की लेना है या नहीं। तो वहीं दूसरे ने लिखा शादीशुदा आदमी ये नाम सुनकर तो नहीं लेगा। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अगर कोई परफ्यूम अपनी एनिवर्सरी पर देना चाहे और नाम ऐसा हो तो क्या मतलब निकलेगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस परफ्यूम के जमकर चर्चे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X