Video: दुबई में बुर्ज खलीफा ने किया रणवीर-दीपिका की शादी का ऐलान, ऐसे दिया शानदार ट्रिब्यूट
रणवीर सिंह और दीपिता पादुकोण अगले महीने 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और हाल ही में इसका ऐलान हुआ था। बता दें कि इसके बाद कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी शानदार है..क्योंकि दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा ने दीपिका और रणवीर को ट्रिब्यूट देते हुए शादी का ऐलान भी किया है। जी हैं जब ये ट्रिब्यूट दिया गया तब वहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
वैसे भी बुर्ज खलीफ एक ऐसी जगह हैं जहां पर हजारों की तादात में लोग रोजाना आते है। ऐसे में एक फाउंटेन के उठने के साथ साथ दीपिता पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम का एक गाना धूम ताना बजा और शादी का ऐलान हो गया।

ये भारतीय सिनेमा के लिए काफी गर्व का विषय है कि दुबई में वो इतना ज्यादा फॉलो किया जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
दीपिका और रणवीर की शादी के चर्चे काफी समय से चल रहे थे लेकिन दोनो ने कभी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की थी। बता दें कि उनकी शादी के दोनो का रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई में काफी ज्यादा शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा और इस मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के नजर आने की उम्मीद है। फिलहाल आप देखिए ये बुर्ज खलीफा का ये शानदार वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications