पति को सरेआम तलाक देकर लॉन्च किया डाइवोर्स नाम का परफ्यूम, अब दुबई की इस प्रिंसेस ने रैपर से की सगाई

Dubai princess Sheikha Mahra engagement- पति को पब्लिक तलाक देने वाली दुबई की राजकुमारी शेखा माहरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम को लेकर एक नई खबर सामने आई है। पता चला है कि उन्होने जिंदगी में अगला चैप्टर लिखना शुरु कर दिया है और सगाई कर ली है।
उन्होने अब मोरक्को-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना उर्फ करीम खारबौच से सगाई की है। शेखा माहरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम काफी मशहूर हैं और वो शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं।
पति से जब जब उनका तलाक हुआ था तो अचानक वो खबरों में आईं थीं। उनकी सगाई की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो रैपर के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सामने आते ही बवाल काट दिया है।
क्यों हुआ तलाक?
शेखा माहरा ने पहली शादी शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से की थी और उनका आरोप था कि वो समय नहीं देते हैं। यही कारण है कि शेखा माहरा ने जुलाई 2024 में शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम को तलाक दे दिया था।
उनका कहना था कि तुम दूसरे दोस्तों के साथ बिजी हो इसलिए मैं तलाक का ऐलान करती हूं। उन्होने तीन पर तलाक तलाक तलाक कहकर अलविदा कहा था। हालांकि वो अब अपनी नई लाइफ शुरु कर चुकी हैं और पुरानी तलाक की पोस्ट हटा चुकी हैं।
किससे की सगाई?
दुबई की इस राजकुमारी ने अब फ्रेंच मोंटाना उर्फ करीम खारबौच से सगाई की है और काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि फ्रेंच मोंटाना उर्फ करीम खारबौच एक अमेरिकी-मोरक्को रैपर हैं और काफी ज्यादा मशहूर हैं। वहां पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों की तस्वीरों ने सामने आकर लोगों को हैरान कर दिया है। देखने वाली बात होगी कि उनकी शादी कब तक होती है। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications