साल भर की शादी, 2 महीने पहले डिलिवरी.. फिर तलाक,तलाक, तलाक.. वो हसीना जिसने बजा दी दुबई के शेख की बैंड!

Dubai princess Sheikh Mahra: संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा माहरा इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने पति को तलाक दे दिया है। अभी से 2 महीने पहले उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था।
शेखा माहरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए देखा कि डियर हसबैंड आप किसी और के साथ है इसीलिए मैं आपके साथ तलाक ले रही हूं। मैं आपको तलाक देता हूं, मैं आपको तलाक देता हूं और मैं आपको तलाक देता हूं। आप अपना ध्यान रखना, आपकी पूर्व पत्नी। दुबई जैसे कट्टर देश में सार्वजनिक तौर पर पति को तलाक देना बहुत बड़ी बात है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिरकार शेखा माहरा कौन है। उनका जन्म 26 फरवरी 1994 को दुबई में हुआ। वह 29 साल की है और निजी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई थी। उन्होंने ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन में डिग्री भी प्राप्त की है और मोहम्मद बिन राशिद सरकारी प्रशासन से कॉलेज की डिग्री भी हासिल की थी।
शेखा माहरा अपने सोशल कामों के लिए भी काफी पसंद की जाती है और वह महिला सशक्तिकरण की वकालत के अलावा स्थानीय डिजाइनर के समर्थन के लिए भी काफी मशहूर मानी जाती है। वह घुड़सवारी की भी काफी शौकीन है और उन्होंने कई घुड़सवारी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया हुआ है।
शेखा माहरा ने मई 2023 में शेख माना के साथ में शादी की थी और इसी साल उनकी एक बेटी भी हुई है। लेकिन जुलाई महीने में अब राजकुमारी ने तलाक का ऐलान कर दिया है और आरोप लगाया है कि उनके पति किसी और महिला के साथ में रिश्ते में है। दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर से भी अनफॉलो कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications















