..................... Dubai businessman bought a $50 million island so his wife could feel safe in a bikini - Hindi Filmibeat

बिकिनी पहनकर सुकून से घूमना चाहती थी बेगम, दीवाने शेख ने खरीद लिया 50 मिलियन डॉलर का आइलैंड

Millionaire Buys Private Island For Wife

Millionaire Buys Private Island For Wife: हर एक पत्नी चाहती है कि उसका पति उसके हर एक ख्वाहिश को पूरा करें। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं होता है कि एक पत्नी की हर एक ख्वाहिश पूरी हो जाए। कई बार तो पत्नी की ज्यादा डिमांड बढ़ने के बाद दोनों के बीच में लड़ाई होने लग जाती है। लेकिन आज हम आपको प्यार की एक ऐसी मिसाल बताने वाले हैं जिसको एक दुबई के बिजनेसमैन ने कायम किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दुबई बेस्ड एक शादीशुदा महिला ने इस बात का दावा किया है कि उसके करोड़पति हस्बैंड ने उसकी प्राइवेसी और सेफ्टी का ध्यान रखते हुए उसके लिए एक बीच खरीद लिया। सऊदी अल नादक नाम की इस 26 साल की महिला ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए कुछ झलकियों को शेयर किया है।

इस महिला ने अपनी पोस्ट के जरिए एक मजेदार कैप्शन में लिखा कि "POV आप बिकिनी पहनना चाहती हैं, इसीलिए आपके करोड़पति हस्बैंड ने आपके लिए एक आइलैंड ही खरीद लिया। बता दे कि यह महिला दुबई के बिजनेसमैन जमाल अल नादक की पत्नी है। इस महिला ने इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पति की फुल टाइम हाउसवाइफ है।

यह महिला इंटरव्यू में बताती है कि वह और उनके पति इन्वेस्टमेंट के लिए एक आइलैंड खरीदना चाहते थे। महिला ने इस पर बात करते हुए कहा कि मेरे पति मुझको बीच पर सेफ देखना चाह रहे थे और फिर हमने इन्वेस्टमेंट को देखते हुए एक बीच खरीद लिया। हालांकि अभी तक इस बीच के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में करोड़पति बिजनेसमैन की पत्नी यह दावा करती है कि उसके पति ने उसके लिए एक आइलैंड 50 मिलियन डॉलर में खरीद लिया है। इस वीडियो पर एक हफ्ते के अंदर 2.4 मिलियन व्यूज आ गए हैं और लगातार इसका सिलसिला बढ़ रहा है। बता दें कि यह कपल शो ऑफ करने की वजह से कई बार ट्रोल भी हो चुका है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X