राहुल महाजन की तरह शादी करेंगी मल्लिका?

कल तक शादी में यकीन नहीं करने वाली सेक्सी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बहुत जल्द 'द बैचलरेट इंडिया.. मेरे ख्यालों की मल्लिका' नामक रियलिटी शो में दिखायी पड़ने वाली हैं। इस शो के जरिये वो अपने लिए बेस्ट मैच तलाशेगी जिसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि क्या राहुल महाजन की तरह मल्लिका शेरावत अपने लिए हमसफऱ खोजकर शादी करने वाली हैं?

क्योंकि वैसे तो उनसे कोई शादी करेगा नहीं, ऐसे में उन्होंने सोचा होगा कि चलो इसी बहाने उन्हें पब्लिसिटी मिल जायेगी और एक अच्छा हमसफर मिल जायेगा। आपको बता दें कि सेलिब्रेटी राहुल महाजन ने राहुल का स्वयंवर नाम के रियलिटी शो में डिंपी महाजन से शादी की थी।

वैसे इस शो के प्रमोशन के दौरान मल्लिका ने बड़ी ही हैरतअंगेज बात कही कि उन्हें अपने लिए करण जौहर सबसे बेस्ट लगते हैं। अब यह बात उन्होंने क्यों कही ,यह तो वो ही जानती होंगी लेकिन इस बात ने मीडिया जगत को एक तगड़ा मसाला दे दिया है। इस शो का प्रसारण लाइफ ओेके चैनल पर जल्द ही होगा। इस शो को लेकर मल्लिका काफी उत्साहित हैं। देखते हैं कि मल्लिका का यह शो क्या कमाल करता है।

मालूम हो कि मल्लिका निजी जिंदगी में रीमा लांबा के नाम से जानी जाती हैं। वो तलाकशुदा और एक बेटे की मां भी हैं। बेटा उनके पास नही रहता है बल्कि अपने पापा के पास रहता है। कुछ दिनों पहले मल्लिका ने कहा था कि वो शादी नामके शब्द और रिश्ते पर भरोसा नहीं करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X