DU के प्रोफेसर्स ने Jhoome Jo Pathaan पर किया धमाकेदार डांस, शाहरुख खान ने भी की तारीफ!

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त पठान के धमाके को लेकर चर्चा में हैं और उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है। अब तक फिल्म ने करीब 1000 करोड़ का कलेक्शन किया है और अभी वो रुकी नहीं हैं। ऐसे में एक वीडियो सीधे दिल्ली यूनिवर्सिटी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको लगेगा कि पठान की दीवानगी आखिर कहां तक पहुंच चुकी है। दरअसल ये वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर्स का है और इसमें वो शानदार डांस करती हुईं दिख रही है।
जी हां, झूमे जो पठान गाने पर डांस करतीं दिल्ली यूनिवर्सिटी की ये प्रोफेसर्स कमाल लग रहीं हैं और इस वीडियो को खुद शाहरुख खान ने साझा किया है। बता दें कि शाहरुख खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक अच्छा सा कैप्शन भी लिखा है।
उन्होने लिखा, ''कितने भाग्यशाली हैं कि हमारे पास शिक्षक और प्रोफेसर हैं जो हमें पढ़ा सकते हैं और हमारे साथ मज़े भी कर सकते हैं। शैक्षिक रॉकस्टार उन सभी !!'' जैसे ही उन्होने इस वीडियो को साझा किया लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस वीडियो की बात करें तो पहले कुछ स्टूडेंट्स इस गाने पर नाचते दिख रहे हैं और उसके बाद महिला प्रोफेसर्स भी आ जाती हैं और डांस करने लगती हैं। शाहरुख खान के फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और वीडियो को पसंद कर रहे हैं।
शाहरुख खान के फैंस कई जगह से इस गाने पर डांस करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। अक्सर कहा जाता है कि शाहरुख खान के चाहने वाले पूरे देश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications