'पुरुष हमेशा ही ख़ूबसूरत लड़कियों के पीछे भागते रहते हैं'

By Bbc

'पुरुष हमेशा ही ख़ूबसूरत लड़कियों के पीछे भागते रहते हैं'
अभिनेता अजय देवगन मानते हैं कि पुरुष कभी परिपक्व नहीं होते और बार-बार एक ही ग़लती दोहराते रहते हैं. अपनी आने वाली फ़िल्म 'दिल तो बच्चा है जी' के प्रमोशन पर मीडिया से बात करते हुए अजय ने कहा, "सभी पुरुषों का दिल बच्चों जैसा ही होता है. हम सभी ख़ूबसूरत लड़कियों के पीछे हमेशा भागते रहते हैं."

अजय ने कहा कि फ़िल्म का टाइटल 'दिल तो बच्चा है जी' इसलिए रखा गया क्योंकि सभी का दिल बच्चों जैसा होता है और सभी किसी भी चीज़ को पाने के लिए ज़्यादातर वक़्त बच्चों जैसी ज़िद करते रहते हैं.

फ़िल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर हैं. उनके साथ काम करने के अनुभव को अजय यादगार बताते हैं. अजय कहते हैं, "मधुर का सेंस ऑफ़ ह्यूमर कमाल का है. वो बेहद मज़ाकिया हैं. और जब आप फ़िल्म देखेंगे तो मेरी बात को बिलकुल सही पाएंगे."

अपने किरदार के बारे में अजय देवगन कहते हैं, "मैं इस फ़िल्म में एक 38-39 साल के आदमी का किरदार निभा रहा हूं, जिसका तलाक होने वाला है. अचानक उसकी मुलाकात एक 18-20 साल की लड़की से हो जाती है और फिर वो उसे इंप्रेस करने के लिए 20 साल का लड़का दिखने की कोशिश करने लगता है."

फ़िल्म में इमरान हाशमी और थ्री इडियट्स में चतुर का किरदार निभा कर ज़बरदस्त मशहूर हुए ओमी वैद्य भी हैं. साथ ही श्रुति हसन, श्रद्धा दास और शानाज़ पद्मसी इस फ़िल्म की अभिनेत्रियां हैं.

ओमी बताते हैं, "जब मधुर ने मुझे इस फ़िल्म का ऑफ़र दिया तो मुझे लगा कि मेरी हिंदी तो कमज़ोर है. मैं कैसे ये किरदार निभा पाऊंगा. लेकिन मधुर जी को मुझ पर पूरा यक़ीन था. इस वजह से मैं ये रोल कर पाया."

सेंसर बोर्ड ने इस फ़िल्म को ए सर्टिफ़िकेट दिया है. निर्देशक मधुर भंडारकर ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने उनसे कहा था कि फ़िल्म में करीब 12 कट लगाने होंगे तब जाकर इसे यूए सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा.

मधुर कहते हैं, "मुझे लगा कि इतने कट्स के बाद फ़िल्म की कहानी को नुकसान पहुंचेगा. तब हम इसे ए सर्टिफ़िकेट के साथ रिलीज़ करने को मान गए."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X