हल्के-फुल्के, गुनगुनाने लायक गाने

हल्के-फुल्के, गुनगुनाने लायक गाने

पवन झा, संगीत समीक्षक

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए

निर्देशक मधुर भंडारकर 2011 में एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी ‘दिल तो बच्चा है जी लेकर’ आ रहे हैं.

निर्देशक मधुर भंडारकर गंभीर, सामजिक मुद्दों या थीम का चोला उतार कर 2011 में एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी ‘दिल तो बच्चा है जी लेकर’ आ रहे हैं. फ़िल्म तीन पुरुष पात्रों और उनके प्रेम प्रसंगों के इर्द गिर्द घूमती है.

फ़िल्म का संगीत प्रीतम का है जो पिछले कुछ वर्षों में इस तरह की फ़िल्मों में संगीत के विशेषज्ञ कहे जा सकते हैं.

हालांकि प्रीतम ने कुछ नया नहीं किया है मगर फिर भी अपनी प्रतिष्ठा और फ़िल्म के अनुरूप संगीत देने में कामयाब रहे हैं. गीत हल्के-फुल्के और गुनगुनाने लायक बन पड़े हैं और नये संगीत को सुनने वालों में लोकप्रिय होने की पूरी संभावना है.

साउंडट्रैक में पांच मुख्य ट्रैक्स के साथ कुल आठ गाने हैं.

एलबम का पहला गीत है मोहित चौहान का गाया ’अभी कुछ दिनों से’ जो एलबम को एक खुशनुमा शुरुआत देता है. प्रीतम ने मोहित चौहान की आवाज़ के साथ कोरस का बखूबी उपयोग किया है. गीत की धुन में लोकप्रिय होने के सभी तत्व मौज़ूद हैं और गुनगुनाया जा सकने वाला गीत बन पड़ा है. गीत के बोल नीलेश मिश्रा के हैं और गीत को उचित मूड प्रदान करते हैं. फ़िल्म के तीन मुख्य किरदारों के चरित्र और प्रेम प्रसंगों का परिचय देता है ये गीत.

अगला गीत ’तेरे बिन’ सोनू निगम ने गाया है. सोनू ने गीत को अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बखूबी गाया है. गीत की धुन प्रीतम की फ़ैक्ट्री से निकली हुई बहुत सी धुनों की याद दिलाती है. गाने के दो और वर्ज़न्स हैं जिसमें नरेश अय्यर का रि-प्राइस वर्ज़न अच्छा बन पड़ा है.

एलबम के अगले गीत ’ये दिल है नखरे वाला’ में प्रीतम ने थोड़ा नया अंदाज़ दिया है. शैफ़ाली एल्वारिस ने अपने अंदाज़ में गीत को एक रेट्रो फ़ील देने की कोशिश की है और कामयाब भी रही हैं. लेकिन अंतरा मित्रा की आवाज़ में गीत का एक और वर्ज़न उतना प्रभावी नहीं है.

कुणाल गांजावाला की गायकी अगले गीत ’जादूगरी’ का मुख्य आकर्षण है. प्रीतम की धुन में फिर से नया सा कुछ नहीं है मगर कुणाल के अंदाज़ और बेहतर वाद्य संयोजन की वजह गीत सुनने लायक बन पड़ा है.

‘बेशुबा’ एक रोमांटिक डुएट गीत है जिसे अंतरा मित्रा ने कुणाल के साथ गाया है. अंतरा पिछले गीत में असर छोड़ पाने में नाकाम रहीं थीं मगर इस गीत में जोरदार तरीके से वापसी करती हैं और उनकी गायकी गीत को असर देता है.

नम्बरों के हिसाब से पाँच में से 2.5 (ढाई)

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X