'नशे में बिना कपड़े बाहर आ गया था ये सुपरस्टार...' करने लगा ऐसी हरकत कि शुरू हुआ बुरा वक्त

Drunken Shakti Kapoor Witout Clothes: इंडस्ट्री में 'हीरो नंबर वन' के नाम से पहचाने जाने वाले गोविंदा को आज भले फिल्मों में ना दिखाई देते हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हे हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में साइन करना चाहता था। उनके पास फिल्मों की झड़ी लगी होती थी। आज भी उनके नाम ऐसे कई रिकॉर्ड हैं, जिन्हें कोई नहीं तोड़ पाया है। 90 के दशक में गोविंदा का स्टारडम ऐसा था कि एक ही समय पर उनके पास करीब 35 फिल्में थीं। गोविंदा ने शक्ति कपूर से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए। गोविंदा, शक्ति कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, ऐसे में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों के पास एक-दूसरे से जुड़े कई मजेदार किस्से भी हैं।
द कपिल शर्मा शो में पहुंचे गोविंदा ने शक्ति कपूर से जुड़े इन्हीं कुछ किस्सों में से कुछ किस्से शेयर किए और बताया कि कैसे शक्ति कपूर रेप सीन शूट करते-करते फोन लेकर निकल लिए। गोविंदा ने बताया कि, शक्ति कपूर एक फिल्म में रेप सीन शूट कर रहे थे। तभी स्पॉट बॉय उनका फोन लेकर उनके पास चला आया। वे भी भूल गए कि वे रेप सीन शूट कर रहे हैं और फोन लेकर बात करने लगे। ऐसे में डायरेक्टर्स सहित क्रू मेंबर भी उनका मुंह ताकते रह गए।
गोविंदा ने शक्ति कपूर से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार शक्ति कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। गोविंदा को उनके साथ कहीं जाना था। ऐसे में वह उनके कमरे के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि शक्ति जबरदस्त स्टाइलिश कपड़े पहनकर बाहर आने वाले हैं, लेकिन जैसे ही शक्ति ने कमरे का दरवाजा खोला हीरो नंबर वन दंग रह गए। शक्ति ने जब दरवाजा खोला, गोविंदा की सोच के ठीक उल्टा हुआ।
गोविंदा बताते हैं कि, जब वह शक्ति कपूर के रूम के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे वह शराब के नशे में थे। वह कमरे से जब बाहर निकले, उन्होंने कुछ नहीं पहना था। गोविंदा आगे कहते हैं कि 'शक्ति कपूर को बिना कपड़ों के देखने के बाद से ही उनका बुरा वक्त शुरू हो गया था।' बता दें, गोविंदा और शक्ति कपूर से जुड़े कई किस्से इंडस्ट्री में मशहूर हैं। शक्ति कपूर ने बताया था कि जब वह फिल्मों में साइड रोल कर रहे थे, गोविंदा ही वह स्टार थे, जिन्होंने उनकी काबिलियत को भांपा और उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद की।


Click it and Unblock the Notifications