अनुभव सिन्हा पर भड़की कंगना रनौत-ऐसी पार्टी में आपको नहीं बुलाया, क्योंकि ड्रग्स महंगा होता है
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का मामला बॅालीवुड में नई सनसनी लेकर आया है। खासकर तब जब इस संबंध में कंगना रनौत ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा से जुड़े 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। उनके इस बयान पर सिनेमा से जुड़े कई लोगों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।
इस मामले को लेकर निर्देशन अनुभव सिन्हा ने ट्विटर हैंडल पर जवाब देते हुए कंगना पर निशाना साधा है। कंगना ने उनके इस मैसेज पर पलटवार करते हुए बयान दिया है कि आप जैसे लोगों को इस तरह की पार्टी में नहीं बुलाया जाता है।

क्योंकि ये दवाएं महंगी होती है। इसी के साथ कंगना ने फिर कहा है कि वह इस बात की गारंटी ले सकती हैं कि आधे से अधिक बॅालीवुड ड्रग्स लेता है। चलिए जानते हैं कि कंगना ने इस संबंध में क्या कहा है। यहां पढ़िए पूरी खबर।


Click it and Unblock the Notifications