..................... ड्रग्स मामले में एनसीबी आज करेगी अभिनेता अर्जुन रामपाल से पूछताछ Drugs Case- NCB to interrogate with Arjun rampal today - Hindi Filmibeat

ड्रग्स मामले में एनसीबी आज करेगी अभिनेता अर्जुन रामपाल से पूछताछ

इंडस्ट्री में कुछ समय से लगातार ड्रग्स मामलों को लेकर चर्चा है और इसको लेकर कई सितारे अब तक टारगेट किए जा चुके हैं। इन सबकी शुरुआत तब हुई थी जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती एनसीबी के चंगुल में फंस गईं थीं। वो करीब 28 दिन तक जेल में रहकर आई थीं। ये मामले अभी भी शांत नहीं हुए हैं और इस समय अभिनेता अर्जुन रामपाल इसको लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि एनसीबी की तरफ से अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन भेजा गया था और इसको लेकर पूछताछ आज यानि 13 नवंबर को होनी है। इसके पहले एनसीबी ने बुधवार को लगभग छह घंटे तक अभिनेता की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पूछताछ की थी।

arjun rampal, अर्जुन रामपाल

इसके बाद खबर सामने आई थी कि एनसीबी खुद अभिनेता से पूछताछ कर सकती है और उनके घर पर सोमवार को एनसीबी ने छापा मार दिया था। खबर है कि छापेमारी के दौरान इस जांच एजेंसी अभिनेता के लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जब्त कर लिए थे।

ये मामला यहीं नही रुका था बल्कि अर्जुन रामपाल के ड्राइवर से भी नार्कोटिक्स की टीम ने पूछताछ की थी। इस पहले एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था और उनसे पूछताछ की थी।

आज पूछताछ के दौरान किन नई बातों का खुलासा होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.. फिलहाल अर्जुन रामपाल मुसीबत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X