..................... Cruise ship raid case: NCB raid being conducted at the home and office of film producer Imtiyaz Khatri | ड्रग्स केस: फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस पर NCB की छापेमारी, सुशांत केस में भी आया था नाम - Hindi Filmibeat

ड्रग्स केस: फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस पर NCB की छापेमारी, सुशांत केस में भी आया था नाम

क्रूज शिप ड्रग्स मामलें नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अब मुंबई के बांद्रा इलाके में फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। ये छापेमारी कई घंटों से चल रही है। अभी इस बारे में एनसीबी ने कोई जानकारी नहीं दी है कि छापेमारी के दौरान क्या जब्त किया गया है। इम्तियाज खत्री का नाम अचित कुमार की पूछताछ में सामने आया था।

बता दें, इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 7 अक्तूबर को कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत नहीं दी और आर्थर रोड जेल में भेज दिया गया है। अब आर्यन की जमानत अर्जी सेशंस कोर्ट में दाख‍िल होगी।

Imtiyaz Khatri

वहीं, इम्तियाज खत्री की बात करें तो इनका नाम इससे पहले भी ड्रग्स सप्लाई को लेकर सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के मैनेजर ने इम्तियाज पर एक्टर को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया था। इम्तियाज को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ देखा जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X