सैंडलवुड ड्रग्स केस : विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा गिरफ्तार, FIR के बाद 4 महीने से फरार
ड्रग्स मामले में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैंडलवुड ड्रग्स मामले में बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है। आपको बता दें कि आदित्य अल्वा की गिरफ्तारी सोमवार आधी रात को हुई।
आदित्य का नाम कन्नड़ कलाकारों को ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले 12 लोगों में से एक है। आदित्य अल्वा के खिलाफ 4 सितंबर को कॅाटनपेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसकी के बाद से आदित्य फरार बताए जा रहे थे।

ड्रग्स के संबंध में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कॅाटनपेट ड्रग केस में फरार आरोपी आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया जा चुका है। आदित्य अल्वा की काफी समय से तलाश और जांच की जा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











