ड्रग्स केस में गिरफ्तारी : शाहरुख के बेटे आर्यन खान- बेटी सुहाना की 7 अनदेखी Party फोटो क्या देखी आपने?
शाहरुख खान और गौरी खान जहां बेहद कम पार्टी की तस्वीरों में नजर आते हैं। दोनों का फोकस अपने काम और फिल्मों में रहता है तो वहीं बॅालीवुड पार्टी किड में सबसे अधिक जिन स्टार किड्स की चर्चा होती है वो नाम है आर्यन खान और सुहाना खान का। मुंबई क्रूज में हो रही पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में जैस ही आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई।
Recommended Video

इंटरनेट पर आर्यन खान और सुहाना खान की पिछली पुरानी पार्टी की तस्वीरें सबसे अधिक देखी जा रही हैं। सुहाना खान और आर्यन खान कई बार अपने करीबी दोस्तों के साथ हैंग आउट करते हुए दिखाई देते हैं। सुहाना खान अपने इंस्टाग्राम पर इन पार्टी की कई तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

आर्यन खान सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं
वहीं आर्यन खान सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन किसी ना किसी दोस्त के इंस्टाग्राम तस्वीरों पर जरूर वह पोज देते हुए नजर आ जाते हैं। सुहाना और आर्यन खान हर पार्टी की लाइमलाइट बन जाते हैं। सुहाना खान जहां अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई दिखती हैं तो वहीं आर्यन खान की तस्वीरें पिछले दिनों भी काफी वायरल हुईं।

आर्यन खान की तब बेहद तारीफ तब हुई
आपको याद दिला दें कि आर्यन खान की तब बेहद तारीफ हुई थी जब वोआईपीएल ऑक्शन 2021 में दिखाई दिए थे। इसके बाद ये चर्चा हुई थी कि पिता शाहरुख खान की तरह आर्यन खान भी अपने काम को लेकर फोकस हैं।

आर्यन खान की लोकप्रियता केवल पार्टी की तस्वीरों से
लेकिन इंटरनेट पर बीते कुछ सालों से अगर इस आईपीएल की तस्वीर को एक तरफ रख दें तो आर्यन खान केवल अपनी पार्टी की वायरल तस्वीरों के कारण ही खबरों में छाए रहे थे।,

निर्देशक बनना चाहते हैं आर्यन खान
आर्यन खान पिता शाहरुख खान की तरह अभिनेता नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते हैं। शाहरुख खान ने एक दफा इंटरव्यू में कहा था कि मेरा बेटा अभिनय नहीं करना चाहता है। वो अच्छा दिखता है लेकिन मुझे लगता है कि लेखन में उसकी दिलचस्पी अधिक है।

पिता शाहरुख के साथ आर्यन ने किया है काम
शाहरुख खान और बेटे आर्यन खान तब भी दर्शकों के दिल पर एक साथ राज किया जब, द लायन किंग में दोनों ने अपनी आवाज दी। शाहरुख खान ने मुफासा को आवाज दी तो आर्यन खान ने सिंबा को अपनी आवाज दी थी।

आर्यन खान की करीबी दोस्त अनन्या पांडे
आर्यन खान की करीबी दोस्त अनन्या पांडे रही हैं। अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आर्यन निर्देशन की तरफ जाना चाहता है। वो काफी क्रिएटिव है। अच्छा लेखर है और स्मार्ट भी है।लॅाकडाउन के दौरान आर्यन खान की एक विदेशी लड़की के साथ तस्वीर भी काफी चर्चा में थी। खबर थी कि वो इस लड़की को डेट कर रहे हैं। लेकिन इसे लेकर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी थी।


Click it and Unblock the Notifications