..................... जेल से बाहर आईं रिया चक्रवर्ती, मां ने तोड़ी चुप्पी कहा- 'मेरे परिवार को तबाह कर दिया' Drug case: rhea chakraborty mother breaks silence after daughter bail says What she has gone through - Hindi Filmibeat

जेल से बाहर आईं रिया चक्रवर्ती, मां ने तोड़ी चुप्पी कहा- 'मेरे परिवार को तबाह कर दिया'

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद बुधवार को रिया मुंबई की भायखला जेल से अपने घर आ गई हैं। वे बीते एक महीने से जेल में थी। ड्रग्स से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

रिया चक्रवर्ती के जमानत पर घर आने के बाद उनकी मां संध्या चक्रवर्ती ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए से रिया के मैंटल हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की है। रिया की मां संध्या चक्रवर्ती का कहना था कि जो कुछ भी रिया उस पर गुजरी है अब वह उससे कैसे उभर पाएगी? लेकिन रिया एक फाइटर है उसे मजबूत रहना होगा। इस ट्रॉमा से उसे निकालने के लिए रिया की थैरेपी करवानी होगी ताकि वह जिंदगी को दोबारा जिएं।

संध्या चक्रवर्ती का यह भी कहना था कि फिलहाल रिया को जमानत मिली है और यह कानूनी लड़ाई अभी लंबी चलनी है। उन्होंने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को जमानत न मिलने पर भी दुख जताया है। रिया के भाई शौविक को फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उन्हें 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X