पूजा बेदी ने ड्रग केस में आर्यन खान को बोला निर्दोष बच्चा, ट्रोलर ने बोला बॅालीवुड की दुकान बंद
शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के ड्रग केस मामले में बॅालीवुड के कई स्टार्स ने अपना सपोर्ट दिखाया है। कई सेलेब्स ने आर्यन खान को जमानत ना मिलने को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। इसी फेहरिस्त में एक नाम सामने आया है एक्ट्रेस पूजा बेदी का। हालांकि पूजा बेदी ने ऐसा पोस्ट आर्यन खान के सपोर्ट में लिखा है जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया है।
पूजा बेदी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बचाव नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संबंध में एक कंट्रोवर्शियल पोस्ट लिखा है। आर्यन खान को पूजा बेदी ने अपने पोस्ट में निर्दोष बच्चा बताया है। जिसके बाद बवाल हो गया है।

आर्यन खान को एनसीबी ने क्रूज शिप पार्टी के दौरान ड्रग लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। लगातार आर्यन खान केस में जमानत की राह देख रहे हैं जो कि अभी नहीं मिल रही है। आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद है। यह पूरा मामला आर्यन खान पर किए गए पूजा बेदी के पोस्ट का है।

एक निर्दोष बच्चे को जेल में बंद कर रखना
पूजा बेदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आर्यन खान के पास अगर कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है। फिर एक निर्दोष बच्चे को जेल में बंद कर रखना डरावना है। यह साइकोलॉजिकली नुकसान पहुंचाने वाला है। पूजा बेदी ने आगे लिखा कि न्यायिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। ऐसी व्यवस्था निर्दोषों को सजा देकर अपराधी बनाती है।

पूजा बेदी बुरी तरह ट्रोल
पूजा बेदी को इस ट्टीट पर बैक टू बैक कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि शाहरुख खान ने 23 साल की उम्र में अभिनय किया। नीरज चोपड़ा ने 23 साल की उम्र में ओलंपिक में गोल्ड जीता।लेकिन फिर भी आर्यन खान बच्चा है। पूजा बेदी ने इस पर भी अपना रिएक्शन दिया है।

पूजा बेदी की लगाई क्लास
पूजा बेदी ने लिखा है कि 23 साल के व्यक्ति को जेल में बिना किसी कारण से रखना डरावना है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि बॅालीवुड को अपनी दुकान बंद करनी चाहिए। न्यायिक व्यवस्था को सुधार नहीं बॅालीवुड को बंद करने की जरूरत है। सभी ने उनका असली चेहरा देख लिया।


Click it and Unblock the Notifications











