ड्रग केस- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी पहुंची NCB ऑफिस, जया साहा से भी होगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग से जुड़ी जांच को लेकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और टैलेंट मैनेजर जया साहा को समन भेजा है। श्रुति मोदी पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। जया साहा से भी आज ही पूछताछ होगी। इस मामले में अभी तक रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती समेत 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Recommended Video
ड्रग्स केस में NCB ने कंफर्म कर दिया है कि रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में ड्रग्स लेने वालों की लिस्ट में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम कंफर्म किया है। एक रिपोर्ट की मानें तो NCB अब इन हीरोइनों को समन भेजने की तैयारी कर रही है।

फिलहाल, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। जया साहा से भी आज ही पूछताछ होगी। इन दोनों से अभी तक ईडी और सीबीआइ ने भी पूछताछ की है।
श्रुति मोदी जुलाई 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक सुशांत की बिजनेस मैनेजर थीं। उन्होंने मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा था कि सुशांत उनके साथ अपनी नई कंपनी पर काम कर रहे थे, जिसे रिया के भाई शोविक के साथ मिलकर शुरू किया गया था। इस कंपनी का नाम फ्रंट फाउंडेशन फॉर वर्ल्ड है।
ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती फिलहाल 22 सितंबर तक जेल में हैं। उनकी ज़मानत याचिका दो बार खारिज की जा चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने NCB से अपनी पूछताछ में 25 बॉलीवुड के लोगों का नाम कुबूल किया था, जो या तो ड्रग्स लेते हैं या ड्रग पार्टीज करते हैं।
रिया चक्रवर्ती एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) की धारा 89 (c), 20 (b), 27 (a), 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भायखला जेल भेज दिया है। वह 22 सिंतबर तक भायखला जेल में रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
