ड्रग केस के बीच वायरल आर्यन खान का दिवाली Video- शाहरुख ने बोला- गायत्री मंत्र बेटे को आता है
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस का मामला गंभीर होता जा रहा है। कोर्ट में लगातार आर्यन खान की जमानत की याचिका को खारिज कर दिया गया है। इस पूरे केस के दौरान शाहरुख खान पहली बार सामने आए और अपने बेटे से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल गए। गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान बीते 19 दिन से जेल में हैं।
वहीं ये रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि नवंबर के पहले वीक में उच्च न्यायालय में दिवाली का वेकेशन शुरू हो जाएगा। ऐसे में मुमकिन है कि आर्यन खान की दिवाली जेल में बीत सकती है। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि शाहरुख खान के घर की दिवाली पूजा का है।

इस वीडियो में छोटे से आर्यन खान, सुहाना खान और शाहरुख और गौरी एक साथ दिवाली की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान के घर का यह थ्रोबैक दिवाली वीडियो इंटरनेट पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।आर्यन खान के इस पुराने वीडियो में खान परिवार एक साथ साल 2002 में दिवाली के लिए घर में पूजा कर रहा है।

मेरे बेटे को गायत्री मंत्र भी आता है- शाहरुख खान
इस वीडियो में शाहरुख खान पूजा करने वाले पंडित जी से कहते हैं कि आर्यन खान को गायत्री मंत्र आता है। घर की मुख्य पूजा वही करेगा। शाहरुख खान यह भी कहते हैं कि मेरे बेटे को गायत्री मंत्र भी आता है।इस वीडियो में शाहरुख खान आगे कहते हैं कि बच्चों को भगवान के बारे में पता होना चाहिए। फिर चाहे वो हिंदू भगवान हो या फिर मुस्लिम।

आर्यन खान की लेट नाइट पार्टी
शाहरुख खान अपनी श्रद्धा जाहिर करते हुए बोलते हैं कि गणेश और लक्ष्मी जी के पास में हमारे पास कुरान भी है। हम सब साथ में हाथ जोड़ते हैं।मेरे बेटा गायत्री मंत्र कहता है और मैं बिस्मिल्लाह कहता हूं। बता दें कि ड्रग केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी कई सारी लेट नाइट पार्टी की फोटो भी वायरल हुई। जहां पर वह बहन सुहाना खान और बाकी के दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

आर्यन खान को एक्टर नहीं बनना
आर्यन खान पिता शाहरुख खान की तरह अभिनेता नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते हैं। शाहरुख खान ने एक दफा इंटरव्यू में कहा था कि मेरा बेटा अभिनय नहीं करना चाहता है। वो अच्छा दिखता है लेकिन मुझे लगता है कि लेखन में उसकी दिलचस्पी अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications