अभिनेता अरमान कोहली ड्रग्स मामले में गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
अभिनेता अरमान कोहली काफी समय से ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और इस समय उनको लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अरमान कोहली को ड्रग्स मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर आ रही है कि अरमान कोहली को गिरफ्तार करते 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। अरमान कोहली की इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
अरमान कोहली एक मशहूर अभिनेता है और कई शानदार फिल्मों को हिस्सा वो रहे हैं। उन्होने जानी दुश्मन जैसी शानदार फिल्म में एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाई थी और वो सभी के दिलों में बस गए थे।

हालांकि उनका करियर कुछ खास नहीं रहा है। इसके अलावा सलमान खान के शो बिग बॉस का वो हिस्सा रहे थे और सलमान खान उनको काफी पसंद करते थे। यही कारण था कि वो जब घर से निकले थे तो सलमान खान ने अपनी फिल्म में उनको कास्ट किया था और फिल्म प्रेम रतन धन पायो में थे।
सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में अरमान कोहली विलेन की भूमिका में नज़र आए थे। अरमान कोहली की बात करें तो फिल्म फिल्मों में उनका सिक्का खास नहीं चला था।
बता दें कि अब वो पुलिस की गिरफ्त में हैं और देखना ये है कि उनको लेकर किस तरह की अपडेट सामने आती है। अरमान कोहली इस मामले को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा थे लेकिन अब वो रिमांड पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











