पिता शाहरुख से मुलाकात के बाद आर्यन खान बेहद भावुक, जेल मंदिर की आरती में करते हैं प्रार्थना
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस में कई बार जमानत की याचिका दायर कर चुके हैं। जेल के भीतर 23 साल के आर्यन खान 20 दिन से अधिक बंद हैंं। कुछ दिन पहले जब आर्यन खान की जमानत याचिका को फिर से कोर्ट ने खारिज कर दिया तो शाहरुख खान बेटे से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे थे।
जहां पर 15 मिनट से अधिक शाहरुख खान ने आर्यन खान से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया। शाहरुख खान ने जेल में मौजूद इंटरकॅाम की कांच की दीवार के पीछे खड़े आर्यन खान से बातचीत की।

पिता शाहरुख खान से मिलने के बाद आर्यन खान बेहद भावुक हो गए थे।वहीं अब मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है कि आर्यन खान की हालत जेल में ठीक नहीं है। करोड़ों के घर में आलीशान जिंदगी जीने वाले आर्यन खान के लिए जेल में रहना काफी मुश्किल है।

आर्यन खान की जेल में खराब हालत
बताया जा रहा है कि आर्यन खान को जेल में भावुक होते देखा गया है। यहां तक कि वह कम खाना खा रहे हैं और साथ ही वॉशरूम भी जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। सामने आयी खबरों के अनुसार आर्यन खान अकेले रहना पसंद करते हैं। यहां तक जेल स्टाफ आर्यन खान की सेहत को लेकर भी परेशान है।

कैदियों की तरह खराब हालत
बाकी कैदियों की तरह आर्यन खान को जेल के भीतर किसी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। अन्य कैदियों पर जो नियम लागू हैं आर्यन खान को भी उसे ही फॉलो करना है। यह भी है कि अगर आर्यन खान को जेल का खाना नहीं भा रहा है तो वह जेल की कैंटीन से खाना ले सकते हैं।

जेल की आरती में हर दिन आते हैं आर्यन खान
इसके लिए आर्यन खान के घर से 4500 का मनीआर्डर भी भेजा गया था। आर्यन खान भी जेल से बाहर आकर अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। आर्यन खान रोज शाम को जेल में होने वाली आरती का हिस्सा बनते हैं। आरती खत्म होने तक आर्यन खान वहीं मौजूद रहते हैं। बता दें कि हाई कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications