फेयर एंड लवली से हटा 'फेयर', बिपाशा बसु और सुहाना खान ने दिया रिएक्शन, शेयर किया पॉवरफुल पोस्ट
हिन्दुस्तान यूनीलीवर ने अपने ब्राण्ड 'फेयर एंड लवली' क्रीम से 'फेयर' शब्द हटाने का फैसला लिया है। कंपनी ने अब 'ग्लो एण्ड लवली' के लिये ट्रेडमार्क पंजीकरण आवेदन किया है। इस ब्रांड की पैकेंजिंग से फेयर, व्हाइटनिंग और लाइटनिंग जैसे शब्दों को हटा दिया जाएगा। रंगभेद को लेकर दुनिया भर में हो रहे प्रदर्शन के बाद 'फेयर एंड लवली' के इस फैसले का सभी ने उत्साह से स्वागत किया है।
फेयर एंड लवली के फैसले पर बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खुशी जताई है और सोशल मीडिया पर पॉवरफुल पोस्ट शेयर किया है।

लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर फेयरनेस क्रीम और अन्य उत्पादों को बनाने वाली सभी कंपनियां आलोचना का शिकार हो रही हैं। लोगों का मानना है कि यह नस्लवादी व्यवहार को बढ़ाने में और योगदान दे रहा है और इससे जुड़े सभी रुढ़ियों को बढ़ावा दे रहा है। लिहाजा, अब फेयर एंड लवली के इस फैसले की लोग तारीफ कर रहे हैं।
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपना पोस्ट शेयर करते हुए मॉडलिंग और एक्टिंग के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा सांवले रंग को लेकर खास टिप्पणी सुननी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने इसे अपना ताकत बनाया।


Click it and Unblock the Notifications