Drive- फिर बदल गई सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म की रिलीज डेट
सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म ड्राइव काफी समय से चर्चा में है और खबर थी कि फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी। इस बात का ऐलान धर्मा प्रोडक्शन ने जनवरी 3 को किया था। लेकिन एक बार फिर से खबर है कि फिल्म अब इस तारीख को रिलीज नहीं हो पाएगा। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की माने तो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी ज्यादा समय लग रहा है और इसी के चलते फिल्म में काफी ज्यादा देर हो रही है।
इसका सीधा मतलब ये है कि फिल्म 28 को भी रिलीज नहीं हो पाएगी। गौरतलब है कि सुशांत और जैकलीन की ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी कारण नहीं हो पाई थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के कार रेसिंग के साथ नजर आएंगे और काफी जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल सकता है।
कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया रिलीज हुई थी लेकिन वो काफी ज्यादा नही चल पाई। इस फिल्म को लेकर दोनो इंतजार कर रहें हैं और उम्मीद है कि फिल्म उनके अनुसार खरी उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications











