फाइनल हो गई दृश्यम की कास्ट, अजय का साथ देंगी ये साउथ ब्यूटी
अजय देवगन की दृश्यम रीमेक की स्टारकास्ट अब फाइनल हो गई है। फिल्म में अजय देवगन का साथ निभाती नज़र आएंगी साउथ सुपरस्टार श्रिया सरन। वैसे श्रिया सरन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी कोई नया नाम नहीं हैं। कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस के अलावा वो इमरान हाशमी के साथ आवारापन में दिखाई दी थीं।
अब साउथ सुपरहिट फिल्म दृश्यम के रीमेक में वो अजय देवगन का साथ निभाते नज़र आएंगी। फिल्म में तबू एक कड़क पुलिस ऑफिसर का ग्रे किरदार निभाती दिखेंगी। श्रिया इस फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।
फिल्म को निशिकांत कामत डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग गोवा और हैदराबाद में होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने कास्ट फाइनल कर दी है और जल्द ही शुटिंग भी शुरू हो जाएगी।
ALSO READ: इरफान खान की किन हरकतों से परेशान तबू ने छोड़ी थी शाहरूख की फिल्म!
फिल्म सुपरहिट मलयालम फिल्म थी जिसमें मोहनलाल और मीना मुख्य किरदारों में थे। फिल्म के तमिल रीमेक पर भी काम चल रहा है जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल, अजय देवगन ने अपना डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट 'शिवाय' ठंडे बस्ते में डाल दिया है और वह निशिकांत कामत की ड्रामा थ्रिलर पर काम कर रहे हैं। फिल्म में तबू और अजय देवगन एक दूसरे के विरूद्ध लड़ते नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications


