याकूब मेमोन की वजह से अजय देवगन की दृष्यम हो सकती है फ्लॉप!
अजय देवगन की दृश्यम का यूं लग रहा है कि वक्त ही खराब है। एक तरफ तो देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री एपीजे अब्दुल कलाम जी का निधन हो गया तो वहीं याकूब मेमोन की फांसी भी इसी दिन मुकर्रर की गयी।
दृश्यम की रिलीज के एक दिन पहले ही याकूब मेमोन को फांसी दे दी गयी और पूरे देश भर में खासतौर पर मुंबई में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया। खबरों के मुताबिक याकूब को फांसी देने के बाद मुंबई या कुछ और शहरों में आतंकवादी संगठन कुछ साजिश रच सकते हैं।
इतना ही नहीं बल्कि हाली ही में गुरुदासपुर में हुए कुछ आंतकवादी हमलों के पीछे भी याकूब मेमोन की फांसी को ही वजह बताया जा रहा था।
इसके चलते लोगों का सिनमाहॉल या अन्य पब्लिक प्लेसेस पर जाना भी खतरे से खाली नहीं। जिसके चलते लोग घर से निकलने में भी कतरा रहे हैं। अब ऐसे में जाहिर है कि दृश्यम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित होगा।
आइये देखते हैं याकूब मेमोन की फांसी से क्या पड़ेगा प्रभाव


Click it and Unblock the Notifications

